लाइव न्यूज़ :

‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने सिसोदिया के आवास पर हमला किया: आप

By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘‘भाजपा के गुंडों ने हमला’’ किया।

हालांकि दिल्ली भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था।

इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार से बकाए के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे पार्टी शासित नगर निगमों के नेताओं एवं महापौरों की हत्या करने के कथित षड्यंत्र को लेकर सिसोदिया के आवास के निकट प्रदर्शन किया था।

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पुलिस ने ‘‘गुंडों’’ को सिसोदिया के आवास में घुसने से नहीं रोका और उन्होंने आवास के चारों ओर लगाए गए अवरोधक भी हटा दिए।

उन्होंने सिसोदिया के आवास के बाहर के इलाके का कथित वीडियो भी दिखाया, जिसमें लोगों को एक समूह को आवास में जबरन घुसते देखा जा सकता है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘भाजपा के गुंडों ने उपमुख्यमंत्री के आवास पर उस समय हमला किया, जब वह वहां नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने इस काम में भाजपा के गुंडों की मदद की।’’

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि आप नेता भाजपा के महापौरों और अन्य निगम नेताओं को मारने के ‘षड्यंत्र’ से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह स्पष्ट करने के लिए सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया कि भाजपा कार्यकर्ता हर प्रकार की चुनौती का जवाब देने में सक्षम हैं।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई ने सिसोदिया और आप नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर बुधवार को आरोप लगाया कि वे भाजपा शासित नगर निगमों के नेताओं की हत्या करवाने की ‘साजिश’ रच रहे हैं।

पाठक ने एक बयान में इन आरोपों को बकवास बताया और कहा कि भाजपा लोगों की छवि धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार करती रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया