लाइव न्यूज़ :

महामारी की दूसरी लहर के पीछे चीन के हाथ का संदेह जताकर घिरे भाजपा महासचिव विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:07 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 25 मई भारत में कोविड-19 के मौजूदा प्रकोप को लेकर अपने एक बयान के कारण भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर आ गए। इस बयान में विजयवर्गीय ने देश में महामारी की दूसरी लहर के पीछे पड़ोसी चीन की भूमिका का संदेह जताया है।

बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विजयवर्गीय कथित तौर पर यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं, "अभी कोविड-19 की जो दूसरी लहर आई है, यह लहर आई है कि भेजी गई है, यह चर्चा का विषय है क्योंकि दुनिया भर में यदि किसी देश ने चीन को चुनौती दी, तो वह भारत ने दी ... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी।"

भाजपा महासचिव ने हिन्दी में कहा कि इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप क्या चीन का "वायरल वार" है?

उन्होंने कहा, "हमें तो लगता है कि यह भारत को परेशान करने के लिए चीन का वायरल वार है क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर सिर्फ भारत में आई। बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान सरीखे भारत से लगे देशों में इसकी दूसरी लहर नहीं आई।"

वीडियो से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विजयवर्गीय "वायरल वार" के अपने प्रयोग में हिन्दी के वार (हमला) शब्द का उच्चारण करना चाह रहे थे या उनका अभिप्राय अंग्रेजी के "वॉर" (युद्ध) शब्द से था। इस सिलसिले में उनसे संपर्क की कोशिश की गई। लेकिन फिलहाल उनसे बात नहीं हो सकी है।

चश्मदीदों के मुताबिक विजयवर्गीय ने चीन संबंधी बयान अपने गृहनगर इंदौर में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने शहर के एक परमार्थिक ट्रस्ट की ओर से लोगों को 200 ऑक्सीजन सांद्रकों का वितरण किया।

विजयवर्गीय के चीन संबंधी बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, "क्या विजयवर्गीय यह कहना चाहते हैं कि चीन ने भारत के खिलाफ जैविक युद्ध छेड़ दिया है? वह भाजपा में एक जिम्मेदार पद पर हैं और उन्हें अपने बयान का आशय स्पष्ट करना चाहिए।"

शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण देश की जनता को महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, "विजयवर्गीय विचित्र नेता हैं और उन्होंने किसी बच्चे जैसी बात कर दी है। यह बात केवल भारत नहीं, बल्कि विश्व के बच्चे-बच्चे को पता है कि कोरोना वायरस चीन से आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग