लाइव न्यूज़ :

BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दावा-गिर जाएंगी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल की सरकारें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 7, 2019 07:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में बीजेपी ने लोकसभा की 18 सीटों पर जीत हासिल की है।मध्य प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा की 28 सीटों पर जीत हासिल की है।

लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी की नजरें पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की ओर लगी हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों राज्यों की सरकारों की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वहां के सत्ताधारी दलों में तीव्र असंतोष है. यह सरकार इस असंतोष की वजह से धराशायी हो जाएंगी.

वर्धा जाने के लिए गुरुवार को नागपुर पहुंचे 'लोकमत समाचार' से विशेष चर्चा में विजयवर्गीय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश की हिंसा को काबू नहीं कर पा रही हैं. उनकी पार्टी टीएमसी के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं. राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी. लेकिन यह सरकार ममता के रवैये से पहले ही गिर जाए तो इसमें आश्चर्य नहीं होगा. इसी प्रकार उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की स्थिरता पर संदेह जताते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक खुद ही इस सरकार को गिरा देंगे. भाजपा को कुछ करने की जरूरत नहीं है. बहरहाल पार्टी हर गतिविधियों पर नजर रख रही है.

विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल पैसों की ओर ध्यान दे रहे हैं. उनके परिवार को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. अमित शाह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद खुद के भाजपा अध्यक्ष बनने की संभावनाओं पर विजयवर्गीय ने कहा कि वे इस रेस में नहीं हैं. भाजपा के संविधान के अनुसार भाजपा का अध्यक्ष चुना जाएगा.

टॅग्स :इंडियाकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह