लाइव न्यूज़ :

भाजपा महासचिव का दावा, "मेरे पास ममता बनर्जी सरकार को समर्थन दे रहे 41 विधायकों की सूची"

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:03 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 जनवरी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके पास पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को समर्थन दे रहे ऐसे 41 विधायकों की सूची है जो पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इन चुनावों में विपक्षी भाजपा के सामने बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने की चुनौती है।

विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी महासचिव हैं। उन्होंने अपने गृहनगर इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "मेरे पास 41 ऐसे विधायकों की सूची है जो भाजपा में आना चाहते हैं। अगर मैं इन 41 विधायकों को भाजपा में ले लूं, तो वहां (बनर्जी की) सरकार गिर जाएगी। पर हम देख रहे हैं कि इनमें से किसे लेना है और किसे नहीं।"

उन्होंने कहा, "हमने सोचा है कि अगर इनमें से किसी विधायक की छवि खराब है, तो हम उसे भाजपा में नहीं लेंगे।"

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति चल रही है और "घुसपैठिए" बहुत आक्रामक रूप से भाजपा पर हमले कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इन लोगों को लगता है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, तो घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और उन्हें वहां अवैध गतिविधियां चलाने का मौका नहीं मिलेगा, जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में गुंडों के बाजे बजा दिए हैं।"

विजयवर्गीय ने कहा, "गलत गतिविधियों में शामिल लोग पश्चिम बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं। पर पश्चिम बंगाल का बहुत बड़ा भद्र समाज हमारे साथ है और हम अगले विधानसभा चुनावों में वहां निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएंगे।"

भाजपा महासचिव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोविड-19 टीकाकरण का झूठा श्रेय लेना चाहती हैं।

विजयवर्गीय ने कहा, "देश भर में पहले चरण के दौरान तीन करोड़ लोगों के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उठा रही है। लेकिन बनर्जी ने एक चिट्ठी लिख दी कि पश्चिम बंगाल में वे (तृणमूल कांग्रेस सरकार) कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाने जा रहे हैं।"

भाजपा महासचिव ने तंज किया, "मोदी के इस टीके पर बनर्जी अपनी मुहर लगाने की कोशिश कर रही हैं। इस स्थिति पर यह गाना फिट बैठता है-अपने देश का कपड़ा और मुहर लगी जापान की, जय बोलो बेईमान की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए