लाइव न्यूज़ :

बिहार में शिक्षक नियुक्ति को लेकर भाजपा ने दिया नीतीश-तेजस्वी सरकार को अल्टीमेटम, कहा-सदन से सड़क तक होगा आंदोलन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2023 16:50 IST

डा. जायसवाल ने कहा कि बिहार का पहला बजट है जो पिछले बजट से भी कम है। उन्होंने कहा कि सरकार की उधारी को हटा दीजिए तो यह बजट 2 लाख 38 हजार 327 करोड़ का बजट है, जो बिहार सरकार ने अनुपूरक मांगे रखी है, अगर उन राशियों को जोड़ दिया जाए तो 2023 का बजट पिछले साल के बजट की तुलना में 12 प्रतिशत कम है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनीशिक्षक नियुक्ति को लेकर दिया अल्टीमेटमडा. संजय जायसवाल ने बजट पर भी उठाए सवाल

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने शिक्षक नियुक्ति को लेकर नीतीश-तेजस्वी की सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर सरकार 15 मार्च तक शिक्षक नियुक्ति को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है तो मुख्य विपक्षी दल भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक शिक्षकों के नौकरी कोई निदान नहीं निकाला गया तो भाजपा उनके साथ आंदोलन में कूद पड़ेगी।

नीतीश कुमार पर इस मसले को लेकर झूठ बोलने और शिक्षा मंत्री को मानसिक विकलांग बताते हुए डा. जायसवाल ने कहा, "आपके विकलांग शिक्षा मंत्री ने भी कहा कि मैंने नौकरी के लिए दस्तखत कर दिया। ऐसे में शिक्षक अभ्यर्थियों को और कितना बरगलइएगा?"  भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री मानसिक तौर पर विकलांग तो हैं ही अब मुख्यमंत्री भी झूठे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल अप्रैल में आपने भाजपा से वादा किया था कि शिक्षकों को नौकरी देंगे। इसके लिए एनडीए सरकार में एक लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी देने की योजना थी। लेकिन आप बजट में पैसा नहीं दे रहे हैं तो शिक्षकों को नौकरी कहां से देंगे? बिहारी होने के नाते शिक्षकों को और एनडीए काल में नौकरी के लिए किए गए वादे को पूरा करें।

डा. जायसवाल ने कहा कि बिहार का पहला बजट है जो पिछले बजट से भी कम है। उन्होंने कहा कि सरकार की उधारी को हटा दीजिए तो यह बजट 2 लाख 38 हजार 327 करोड़ का बजट है, जो बिहार सरकार ने अनुपूरक मांगे रखी है, अगर उन राशियों को जोड़ दिया जाए तो 2023 का बजट पिछले साल के बजट की तुलना में 12 प्रतिशत कम है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह बताता है कि बिहार रसातल में जा रहा है। बिहार सरकार ने करेले पर नीम चढ़ाने का काम किया है। 

ड.जायसवाल ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है। बिहार के बजट में कृषि को कुल बजट का 3.3 हिस्सेदारी दिया गया है जबकि यहां को अर्थव्यवस्था में कृषि की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत है। इसके साथ ही डा. जायसवाल ने कहा कि बिहार ने 1990 से 2005 का कार्यकाल देखा। इतना ही 2012 से 2017 का भी कार्यकाल देखा। महागठबंधन की सरकार का यह बजट झूठ बोल रहा है। बिहार की आमदानी का औसत 2012 से 2017 तक राष्ट्रीय औसत से कम था। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो बिहार की आमदनी का औसत राष्ट्रीय औसत से बढ़ गया। बिहार में भाजपा की सरकार ही राज्य का विकास कर सकती है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPतेजस्वी यादवजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं