लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने राजनीतिक हिंसा, अंतर-राज्यीय मुद्दों पर ओडिशा सरकार को घेरने के लिए बनायी रणनीति

By भाषा | Updated: March 8, 2021 11:53 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ मार्च भाजपा ने आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा के सीमा विवाद से लेकर महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं और राजनीतिक हिंसा समेत कई मुद्दों पर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार को घेरने के लिए रणनीतियां तैयार की है।

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने रविवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अपने कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंच बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया। ओडिशा में 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को क्रमश: आठ और 22 सीटों पर जीत मिली थी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी भी बैठक में शामिल हुए। प्रधान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का लोगों के सामने उल्लेख करने का आह्वान किया।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य में अगली सरकार के गठन का भरोसा जताया।

मंथन सत्र के बाद भाजपा ने आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा विवाद से लेकर राज्य में राजनीतिक हिंसा तक कई मुद्दों पर बीजद सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तीन राजनीतिक मसौदे पारित किए गए और लोगों का विश्वास जीतने के लिए खाका तैयार किया गया।

राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसमें दावा किया गया कि पिछले डेढ़ साल में किसी भी लाभार्थी के लिए एक भी कार्य का आदेश जारी नहीं हुआ।

भाजपा ने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और बच्चों के लापता होने के मामले में राज्य शीर्ष स्थान पर रहा, राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है और मनरेगा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का चयन उनके राजनीतिक जुड़ाव को देखते हुए किया जा रहा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भृगु बक्शीपात्र ने कहा, ‘‘राज्य में 550 पुलिस थाने बीजद पार्टी कार्यालय के तौर पर काम कर रहे हैं और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की तरह ही ओडिशा में भी राजनीतिक हिंसा हो रही है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने राज्य में भाजपा के 16 कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच में प्रगति का अब तक खुलासा नहीं किया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद सरकार सौंदर्यीकरण के नाम पर भुवनेश्वर और पुरी में विरासत स्मारकों को तबाह कर रही है।

भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए बीजद नेता शशि भूषण बेहरा ने कहा, ‘‘भाजपा पिछले दो दशक से ओडिशा में संघर्ष कर रही है क्योंकि लोगों ने पार्टी को लगातार खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा