लाइव न्यूज़ :

BJP के पूर्व विधायक ने कहा- लव जिहाद की शिकार हो चुकी है उनकी बेटी, अगर वापस नहीं लौटी तो कुछ भी हो सकता है 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 22, 2019 05:19 IST

पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह की बेटी के लापता होने का मामला अब गर्मा गया है. आज भाजपा और संस्कृति मंच के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए राजधानी में प्रदर्शन भी किया. इसके पहले रविवार को भी सुरेन्द्र नाथ सिंह के समर्थकों द्वारा राजधानी के 14 थानों पर प्रदर्शन किए गए थे. 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि उनकी बेटी लव जिहाद की शिकार हुई है. उन्होंने कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक पर भी लव जिहाद के आरोप लगाए हैं.सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बेटी वापस नहीं लौटी तो कुछ भी हो सकता है.

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि उनकी बेटी लव जिहाद की शिकार हुई है. उन्होंने कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक पर भी लव जिहाद के आरोप लगाए हैं. सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बेटी वापस नहीं लौटी तो कुछ भी हो सकता है.

पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह की बेटी के लापता होने का मामला अब गर्मा गया है. आज भाजपा और संस्कृति मंच के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए राजधानी में प्रदर्शन भी किया. इसके पहले रविवार को भी सुरेन्द्र नाथ सिंह के समर्थकों द्वारा राजधानी के 14 थानों पर प्रदर्शन किए गए थे. 

पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और भाजपा के पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह इस लव जिहाद में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, उसका चार साल से इलाज चल रहा है. यह मामला सामने आने के बाद से ध्रुवनारायण समर्थक फेसबुक पर मेरा अपमान कर रहे हो. उन्होंने कहा कि धु्रव नारायण और आरिफ मसूद मेरी बेटी की मदद कर रहे हैं.

वहीं सिंह समर्थकों ने आज भी राजधानी भोपाल में अपना प्रदर्शन जारी रखा. भाजपा के अलावा संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने आज जमकर विरोध किया और राजधानी के सोमवारा चौराहे पर प्रदर्शन कर विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की.

यह है पूरा मामला

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कमलानगर थाने में बीते दिनों एफआईआर दर्ज कराकर अपनी 28 वर्षीय बेटी भारती सिंह के लापता होने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी मानसिक रुप से अस्वस्थ्य है और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी. इस बीच दूसरे दिन भारती ने फेसबुक के जरिए एक वीडियो बनाया और वायरल किया था. 

इस वीडियो में उन्होंने अपने पिता सुरेन्द्र सिंह और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाया. पूर्व विधायक की बेटी ने वायरल वीडियो में बताया उसे राजधानी के एक अस्पताल में कैद कर रखा जाता है, ऐसा उसके साथ 10 सालों से किया जा रहा है. वह इन सबसे बचने के लिए कई बार घर से भाग चुकी है. मेरे पिता मेरी शादी विधायक के बेटे से कराना चाहते हैं. 

भारती सिंह ने कहा कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक है. मैं घर से भागकर किसी के साथ नहीं आई हूं, मैं अकेले आई हूं. मुझ पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं. भारती सिंह ने वीडियो जारी कर और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मदद और सुरक्षा की मांग की थी.

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लव जिहादमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं