लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पंजाब चुनाव के लिए अमरिंदर, ढींडसा के साथ गठबंधन की औपचारिक घोषणा की

By भाषा | Updated: December 27, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) (संयुक्त) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह और राज्यसभा सदस्य ढींडसा ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भगवा दल के शीर्ष नेताओं से सोमवार को मुलाकात की।

बैठक में फैसला किया गया कि भाजपा, सिंह की पार्टी और ढींडसा की पार्टी पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लडेंगी।

शेखावत ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज इस बात की औपचारिक घोषणा की जाती है कि भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी और ढींडसा की पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी।’’

पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी शेखावत ने कहा कि सीट के बंटवारे संबंधी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें हर दल के दो नेता शामिल होंगे।

उन्होंने घोषणा की कि तीन दलों के इस गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?