लाइव न्यूज़ :

जिलाधिकारियों के साथ मोदी की बैठक की आलोचना पर भाजपा ने साधा ममता पर निशाना

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों की बैठकों की आलोचना करने के लिए बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया और कहा कि उनका आचरण ना सिर्फ ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है बल्कि ‘‘अशोभनीय’’ भी है।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के हालात पर आज 10 राज्यों के जिलाधिकारियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ संवाद किया था जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कुछ अन् राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मोदी की बातचीत मुख्य रूप से जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ तय थी।

इस बैठक को ‘सुपर फ्लॉप’ बताते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्हें और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया जो उनके अपमान के समान है।

बनर्जी ने यह दावा भी किया कि केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने दिया गया, जबकि दूसरों को ‘कठपुतली’ बनाकर रख दिया गया।

मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि इस बैठक में ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना के जिलाधिकारी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (बनर्जी) प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठकों में बहुत कम आती हैं और आज उन्होंने प्रधानमंत्री और जिलाधिकारियों की बैठक को नाकाम करने की कोशिश की।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘प्रधानमंत्री जिलाधिकारियों से बात करते हैं और उनके अच्छे कामों को सबसे साझा करते हैं तो इसमें क्या गलत है।"

प्रसाद ने कहा, ‘‘बहुत दुर्भाग्य की बात है...ममता बनर्जी का आचरण बहुत ही अशोभनीय रहा।

उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है और उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर देश के कल्याण के लिए काम करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए मोदी लगातार सभी हितधारकों से बात करे हैं और आज की बैठक के दौरान उन्होंने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे विपक्ष शासित राज्यों के जिलाधिकारियों से बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया