लाइव न्यूज़ :

भाजपा का ध्यान कोविड-19 से निपटने के बजाय उप्र चुनावों पर है : शिवसेना

By भाषा | Updated: May 26, 2021 12:07 IST

Open in App

मुंबई, 26 मई शिवसेना ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में ‘‘ कोई खास प्रदर्शन नहीं किया’ है और इसलिए उसका पूरा ध्यान कोविड-19 से निपटने के बजाय इस पर है कि कैसे वह अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपनी छवि सुधारे और चुनाव जीते।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने में नाकाम रहने के बाद भाजपा नेतृत्व ने अपना ध्यान उत्तर प्रदेश की ओर लगा दिया है।

मराठी दैनिक समाचार पत्र में दावा किया गया है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।’’

अखबार ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि देश में सभी मुद्दे हल हो गए हैं और केवल एक ही काम बचा है चुनाव की घोषणा करना, लड़ना...चुनाव जीतने के लिए बड़ी रैलियां और रोडशो करना।’’

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘इसमें कोई शक नहीं है कि संसदीय लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण है लेकिन क्या मौजूदा हालात में चुनाव प्राथमिकता हैं?’’

उसने कहा, ‘‘भाजपा इस पर काम कर रही है कि उत्तर प्रदेश चुनावों में अपनी छवि कैसे सुधारे और जीते क्योंकि उसने वहां पंचायत चुनावों में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।’’

‘सामना’ में दावा किया गया कि इससे पहले असम, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में चुनाव स्थगित करने या एक ही चरण में कराने की मांग की गई लेकिन पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराए गए, जिसके कारण न केवल पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण फैला बल्कि पूरे देश में फैला।

इसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 प्रबंधन ढह गया है और भाजपा को वहां विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 राष्ट्रीय आपदा है और इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार तथा महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों पर पड़ना ही था। उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में बहते शवों को देखकर दुनिया की आंखों में आंसू आ गए।’’

शिवसेना ने कहा कि अभी पूरा ध्यान कोविड-19 पर होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह