केरल विधानसभा चुनाव 2026ः 47 प्रत्याशियों की पहली सूची, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से उम्मीदवार, देखिए लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 17:37 IST2026-03-16T17:10:42+5:302026-03-16T17:37:20+5:30
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी।

file photo
नई दिल्लीः भाजपा ने आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। के सुरेंद्रन मंजेश्वर सीट से, नव्या हरिदास कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली से, वी. मुरलीधरन कझाकूट्टम से और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से उम्मीदवार हैं। कई निर्वाचन क्षेत्रों से राज्य के नेताओं और प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा गया है। राज्य नेता के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि नव्या हरिदास कोझिकोड उत्तर से चुनाव लड़ेंगी। वी. मुरलीधरन को कझाकूट्टम से और एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजीरापल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसे राज्य में भाजपा की प्रमुख सीटों में से एक माना जाता है।
BJP announces first list of 47 candidates for the upcoming Kerala Assembly Elections
— ANI (@ANI) March 16, 2026
K Surendran fielded from the Manjeshwar seat. Navya Haridas from Kozhikode North. Adv George Kurian from Kanjirappally, V. Muraleedharan from Kazhakoottam and state president Rajeev… pic.twitter.com/8BZesMmLIT
पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमोम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जबकि पी सी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे।