लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कर्नाटक से राज्यसभा उपचुनाव के लिए कारोबारी के नारायण को उतारा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 नवंबर भाजपा ने कर्नाटक से राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी से जुड़े और आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले कारोबारी के नारायण को अपना उम्मीदवार बनाने की मंगलवार को घोषणा की।

अशोक गस्ती के निधन के कारण राज्यसभा की यह सीट रिक्त हो गयी और एक दिसंबर को उपचुनाव होगा। मेंगलुरु के रहने वाले नारायण देवांगा समुदाय के हैं और उनका पत्रिका के प्रकाशन और मुद्रण का कारोबार है ।

आम लोगों के बीच संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के मकसद से नारायण ने मासिक पत्रिका ‘सम्भाषण संदेश’ का प्रकाशन शुरू किया था। इस पत्रिका का सितंबर 1994 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक प्रोफेसर राजेंद्र सिम्हाजी ने विमोचन किया था। उसके बाद से नारायण पिछले 25 साल से संस्कृत पत्रिका का प्रकाशन कर रहे हैं । वह पत्रिका ‘तुलुवेरे कडिगे’ के संपादक भी है। वह स्पान प्रिंट के मालिक हैं और कर्नाटक भाजपा के (बुनकर प्रकोष्ठ) ‘नेकारा प्रकोष्ठ ’ के सहसंयोजक और हिंदू सेवा प्रतिष्ठान के कार्यकारी निदेशक भी रह चुके हैं।

नारायण के बायोडाटा के मुताबिक, वह शिक्षा, संस्कृति और धर्म के क्षेत्र में समाज सेवा से जुड़े रहे हैं ।

उपचुनाव के लिए एक दिसंबर को मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर है।

राज्यसभा के लिए जून में निर्वाचित हुए गस्ती (55) का कोविड-19 संक्रमण के चलते कई अंगों के निष्क्रिय होने के बाद निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह