लाइव न्यूज़ :

दार्जिलिंग की जनता के किए गए वादे निभाने में नाकाम रही भाजपा, इस्तीफा दें सांसद: गुरुंग

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:40 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), छह दिसंबर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के नेता बिमल गुरुंग ने भाजपा पर दार्जिलिंग की जनता से किए गए वादे निभाने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए रविवार को उसके स्थानीय सांसद राजू बिष्ट से इस्तीफा देने की मांग की।

साल 2017 में गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर हुए आंदोलन के हिंसक होने के बाद दार्जिलिंग छोड़कर बाहर चले जाने वाले गुरुंग अक्टूबर में कोलकाता में सामने आए। इसके बाद उन्होंने भाजपा से दशकों पुराना नाता तोड़कर अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को समर्थन देने की बात कही थी।

गुरुंग ने अपने नेतृत्व वाले जीजेएम के धड़े द्वारा आयोजित रैली में कहा, ''हमने पिछले चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था, लेकिन वह अपने वादे निभाने में नाकाम रही।''

उन्होंने भाजपा पर गोरखालैंड की मांग को लेकर कभी भी रुख स्पष्ट नहीं करने का आरोप लगाते हुए दार्जिलिंग से उसके सांसद राजू बिष्ट से इस्तीफा देने की मांग की।

गुरुंग रविवार दोपहर को लगभग साढ़े तीन साल बाद दार्जिलिंग के पास पहुंचे और इंदिरा गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा का आयोजन गुरुंग और पार्टी के उन कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिये किया गया था, जो 2017 के गोरखालैंड आंदोलन के बाद छिप गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?