भाजपा की नजर 2022 निकाय चुनाव पर, दिल्ली में कार्यकारी समिति की बैठक में चुनौतियों पर चर्चा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 23:52 IST2021-03-20T23:52:50+5:302021-03-20T23:52:50+5:30

BJP eyeing 2022 civic election, discusses challenges at executive committee meeting in Delhi | भाजपा की नजर 2022 निकाय चुनाव पर, दिल्ली में कार्यकारी समिति की बैठक में चुनौतियों पर चर्चा

भाजपा की नजर 2022 निकाय चुनाव पर, दिल्ली में कार्यकारी समिति की बैठक में चुनौतियों पर चर्चा

नयी दिल्ली, 20 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय उप चुनाव में खाता नहीं खोल पाने के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति ने शनिवार को बैठक करके आगे की चुनौतियों पर चर्चा की।

दिल्ली में अगले साल निकाय चुनाव होने वाले हैं। बैठक में पार्टी के नेताओं ने विभन्न मुद्दों को उठाया जिसमें अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया जाना और नगर निगम के चुनाव से संबंधित विषयों को रेखांकित किया गया।

बैठक में शामिल एक सदस्य ने बताया, ‘‘पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में विजयी होगी।’’

नगर निगमों के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच में से चार सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। भाजपा शालीमार बाग का सीट भी आप के हाथों गंवा बैठी।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली इकाई के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वॉर्ड इकाइयों का संगठनात्मक दौरे में उन्हें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पार्टी 2022 निकाय चुनाव के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP eyeing 2022 civic election, discusses challenges at executive committee meeting in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे