लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जताया अभार

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:11 IST

Open in App

लखनऊ, 15 मई भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान योजना के अन्‍तर्गत करीब 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 8वीं किस्त हस्तांतरण करने पर आभार व्यक्त करते हुए दावा किया है कि योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की गई थी और किसान सम्मान निधि से सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाले किसान भी उत्तर प्रदेश से ही हैं।

शनिवार को भाजपा राज्य मुख्यालय से जारी एक बयान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पीएम किसान योजना के अन्‍तर्गत करीब 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 8वीं किस्त स्‍थानांतरित करने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है।

बयान के अनुसार राधा मोहन सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि से हमारे परिश्रमी किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है, जो कोरोना महामारी के समय किसानों के जीवन को सुगम करेगा।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की गई थी और किसान सम्मान निधि से सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाले किसान भी उत्तर प्रदेश से ही हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना काल में पीएम किसान योजना के तहत किसान सम्मान निधि पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता गरीब, मजदूर तथा किसान हैं और यही कारण है कि अंत्योदय पथ पर चलते हुए केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना तथा निर्णय में गांव, गरीब, मजदूर, किसान की आर्थिक व सामाजिक उन्नति निहित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान