लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नेता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:53 IST

Open in App

अलप्पुझा, 30 दिसंबर केरल में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के नेता के हत्यारों को गिरफ्तार करने में देरी की आलोचना करते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य के गृह विभाग ने “चरमपंथियों के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है” और राज्य सरकार से मामले को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने का आग्रह किया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवास के हमलावरों को भागने के लिए अन्य राज्यों से सहायता मिलने के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के बयानों का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि यह राज्य पुलिस की लाचारी को दर्शाता है और मामले को एनआईए को जल्द से जल्द सौंप दिया जाना चाहिए।

दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं- एक भाजपा के श्रीनिवास और दूसरे एसडीपीआई के केएस शान- की हत्याओं ने केरल के तटीय अलाप्पुझा जिले को झकझोर कर रख दिया था।

एसडीपीआई के राज्य सचिव शान की 18 दिसंबर की रात को एक गिरोह ने उस वक्त हत्या कर दी थी जब वह अलाप्पुझा में घर लौट रहे थे, जबकि उसी जिले में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव श्रीनिवास की 19 दिसंबर की सुबह उनके घर में कुछ हमलावरों ने उनके परिवार के सामने हत्या कर दी थी।

एसडीपीआई नेता की हत्या के सिलसिले में पुलिस पर निर्दोष लोगों को हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए सुरेंद्रन ने कहा कि श्रीनिवास के हमलावरों को राज्य छोड़ने के लिए पर्याप्त समय मिला और यह पुलिस की मदद के बिना संभव नहीं हुआ होगा।

भाजपा नेता ने पूछा, “पुलिस की मदद के बिना हत्यारे राज्य कैसे छोड़ गए? हत्यारों की बाइक के सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बावजूद पुलिस ने क्या किया?” उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीनिवास के हत्यारों को राज्य छोड़ने से रोकने के लिए कोई उचित जांच नहीं की गई।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “पुलिस का रवैया भेदभावपूर्ण है...केरल के गृह विभाग ने चरमपंथियों के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है।”

सुरेंद्रन ने कहा कि अगर भाजपा को न्याय नहीं मिला तो पार्टी गृह मंत्री के आवास के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास है।

पुलिस ने शान की हत्या के मामले में पांच हमलावरों (ज्यादातर आरएसएस कार्यकर्ता) सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि श्रीनिवास हत्याकांड में पुलिस दो हत्यारों समेत सात लोगों को ही गिरफ्तार कर सकी, जो एसडीपीआई के कार्यकर्ता हैं।

भाजपा नेता की हत्या में कथित रूप से शामिल करीब 10 और लोग अब भी फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल