भाजपा ने जम्मू में दो स्थानीय पार्टी नेताओं को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 19:23 IST2020-12-13T19:23:55+5:302020-12-13T19:23:55+5:30

BJP expels two local party leaders in Jammu | भाजपा ने जम्मू में दो स्थानीय पार्टी नेताओं को निष्कासित किया

भाजपा ने जम्मू में दो स्थानीय पार्टी नेताओं को निष्कासित किया

जम्मू, 13 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू में दो स्थानीय नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाने के बाद रविवार को निष्कासित कर दिया।

भाजपा की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के मीरान साहिब मंडल के अध्यक्ष विजय शर्मा और आर एस पुरा मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार बाली को आर एस पुरा जिला अध्यक्ष एच एस पम्मी की शिकायत के बाद निष्कासित कर दिया गया।

पम्मी ने पार्टी की अनुशासन समिति से शर्मा और बाली की शिकायत की थी, जिसने उन्हें तत्काल पार्टी के पदों से हटा दिया।

विज्ञप्ति के मुताबिक कुलदीप शर्मा को मीरान साहिब मंडल का और राकेश गुप्ता को आर एस पुरा मंडल का प्रभारी अध्यक्ष अगले आदेश तक के लिए नियुक्त किया गया गया है और उन्हें पार्टी संगठन का कामकाज संभालने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP expels two local party leaders in Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे