लाइव न्यूज़ :

स्टिंग ऑपरेशन : बीजेपी ने दिल्ली के चार पार्षदों को भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निकाला

By भाषा | Updated: April 17, 2022 21:48 IST

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सरोज सिंह के पति शेर सिंह और राधा देवी के पति राजू राणा को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, क्योंकि वे दोनों भी स्टिंग ऑपरेशन में दिखाई दिए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने निष्कासन की दी जानकारीऑन कैमरा रिश्वत मांगते हुए पकड़े गए थे बीजेपी के पार्षद

नयी दिल्ली: भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के अपने चार पार्षदों को एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत निष्कासित कर दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्षद अमरलता सांगवान (तिमारपुर वार्ड), सरोज गुप्ता (त्रिलोकपुरी), अतुल कुमार गुप्ता (कोंडली) और राधा देवी (मंगोलपुरी) को 15 अप्रैल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सरोज सिंह के पति शेर सिंह और राधा देवी के पति राजू राणा को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, क्योंकि वे दोनों भी स्टिंग ऑपरेशन में दिखाई दिए थे। 

उल्लेखनीय है कि स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि नेता अपने वार्ड में नगर निगम का कार्य कराने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘स्पष्ट’’ आरोप सामने आये हैं। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष द्वारा जारी निष्कासन आदेश के मुताबिक, ‘‘भाजपा के संविधान के मुताबिक, आपकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म की जाती है और आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है।’’ 

आदेश में कहा गया है कि भाजपा भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने (जीरो टोलरेंस) की नीति पर कायम है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पिछले साल भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया था।

 

टॅग्स :दिल्लीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया