लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने असम में शांति और विकास सुनिश्चित किया: शाह

By भाषा | Updated: March 22, 2021 14:22 IST

Open in App

जोनाई (असम), 22 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा ने बीते पांच वर्षों के दौरान असम में शांति और विकास सुनिश्चित किया है।

असम में आज अपनी तीन चुनावी रैलियों में से पहली रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि पांच साल पहले जब कांग्रेस राज्य की सत्ता में थी, तब आंदोलन, हिंसा, बम विस्फोट, लोगों की मौत होना और कर्फ्यू लगना आम बात थी।

शाह ने कहा, ‘‘आतंकवाद का नंगा नाच चारों ओर चल रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(कांग्रेस नेता) राहुल गांधी असम की ‘अस्मिता’ की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन आज मैं उनसे सार्वजनिक रूप से पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल को अपनी गोदी में बैठाकर यह कर पाएगी?’’

शाह ने कहा कि यदि अजमल सत्ता में आ गए, तो क्या ‘‘असम घुसपैठियों से सुरक्षित रह पाएगा? क्या लोग चाहते हैं कि राज्य में और घुसपैठिए आ जाएं?’’

उन्होंने कांग्रेस पर ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की नीति ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है।

उन्होंने दावा किया कि ‘‘कांग्रेस ने असमिया लोगों और बंगाली लोगों के बीच झगड़ा लगवाया, मैदानी इलाकों और पहाड़ी इलाकों के बीच, ऊपरी असम और निचले असम के बीच झगड़ा करवाया, जबकि भाजपा सभी छोटे समुदायों को साथ लेकर आई और विकास के जरिए उन्हें जोड़ा।’’

शाह ने कहा, ‘‘इस चुनाव में लोगों को यह तय करना है कि वे शांति और विकास चाहते हैं या नहीं। यह चुनाव विधायकों या मुख्यमंत्री को चुनने के लिए नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि विकास जारी रहे और असम का गौरव और वैभव और बढ़े।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों के उत्साह को देखकर यह साबित होता है कि असम में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

जोनाई के अलावा शाह माजुली और उदलगुरी में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। शाम में वह गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह