लाइव न्यूज़ :

हमारे लिए भाजपा दुश्मन नंबर एक, किसी कीमत पर समर्थन नहीं देंगे : सतीश मिश्र

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:51 IST

Open in App

लखनऊ, 21 सितंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुश्मन नंबर एक है क्योंकि इसने उत्तर प्रदेश को तबाह कर रखा है।

मंगलवार को यहां समाचार चैनल 'न्यूज-24' के 'मंथन-2021' कार्यक्रम में सवालों के जवाब में बसपा महासचिव ने कहा, ''हमारे लिए भाजपा दुश्मन नंबर एक है क्योंकि उन्होंने पूरे (उत्तर) प्रदेश को तबाह कर रखा है, महिला दुखी, किसान दुखी, नौजवान दुखी, सब दुखी हैं। सरकार कहती है कि हम महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्‍कार हो रहा है।''

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हाथी सबका साथी, उत्तर प्रदेश के जितने मतदाता हैं हाथी उनका साथी है।

बसपा का चुनाव निशान हाथी है।

गौरतलब है कि जौनपुर में सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुंगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ''क्या सपा सरकार में आपको राशन मिलता था, सपा सरकार से पहले बहन जी (मायावती) की सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है।''

मिश्र ने भविष्य में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ किसी गठबंधन से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ आजकल उत्तर प्रदेश में कोई कांग्रेस का नाम नहीं ले रहा है, उसके पास न घर रह गया, न जमीन रह गई।''

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि किसी भी कीमत पर बसपा भाजपा को समर्थन नहीं देगी।

बसपा महासचिव ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने 500 ब्राह्मणों को ठोंक (मुठभेड़ में मार गिराया) दिया, खुलकर ब्राह्मणों की हत्या हो रही है, एकाउंटर हो रहा है।

दलित मतदाताओं के भाजपा की ओर जाने की बात पर उन्होंने कहा, ''दलित समाज का व्यक्ति भाजपा की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है, वह तो चट्टान की तरह बहन मायावती जी के पीछे खड़ा है। ये (भाजपा) दलित की झोपड़ी में खाना खाने अपने घर से खाना लेकर जाते हैं, बहन (मायावती) जी झोपड़ियों में नाटक करने नहीं जाती हैं, वह झोपड़ियों में जो लोग रह रहे हैं उनको झोपड़ी से निकालकर मुफ्त में मकान देने का काम करती हैं और 20 लाख से ऊपर तो पहले ही मकान दे चुकी हैं।''

बसपा में पैसे के लेनदेन के आरोप पर उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह के आरोप वे लोग लगाते हैं जिनको टिकट नहीं मिलता है। जो पार्टी के साथ गद्दारी करेगा और उसे धोखा देगा उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा।’’

मिश्र ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया और कहा कि बसपा सीबीआई से डरने और दबने वाली नहीं हैं।

अयोध्या से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''दो साल हो गये, कहां है मंदिर। हम तो अयोध्या में उनको बेनकाब करने गये थे। जो पार्टी अयोध्‍या के नाम पर हर माह हर बजट में सरकारी धन ले रही है उसने अयोध्या में राम के नाम पर क्या किया। देखिए वहां क्या छीछालेदर है, वहां सड़के तक नहीं है।'' उन्होंने कहा कि बौखलाहट में बसपा का नकल करके भाजपा और सपा ने प्रबुद्ध सम्‍मेलन शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह