राजस्थान में भाजपा का चुनावी शंखनाद, नई टीम की घोषणा, 11 उपाध्यक्ष और 5 महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों की सूची जारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 2, 2023 07:28 IST2023-07-02T07:19:04+5:302023-07-02T07:28:48+5:30

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा में व्यापक बदलाव किया और नये पार्टी पदाधिकारियों क नाम का ऐलान किया है।

BJP election in Rajasthan Shankhnaad, announcement of new team, list of office bearers including 11 vice and 5 general secretaries announced | राजस्थान में भाजपा का चुनावी शंखनाद, नई टीम की घोषणा, 11 उपाध्यक्ष और 5 महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों की सूची जारी

राजस्थान में भाजपा का चुनावी शंखनाद, नई टीम की घोषणा, 11 उपाध्यक्ष और 5 महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों की सूची जारी

Highlightsभाजपा ने राजस्थान में किया चुनाव शंखनाद, पार्टी के नये पदाधिकारियों की जारी हुई लिस्टपार्टी ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महासचिव, 11 प्रदेश मंत्री सहित अन्य के नामों का किया ऐलानजेपी नड्डा की राजस्थान भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ लगभग चार घंटे तक चली मैराथन बैठक

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ चुनाव शंखनाद का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान भाजपा में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक नई टीम की घोषणा की।

इस संबंध में भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महासचिव, 11 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह-कोषाध्यक्ष सहित 29 पदाधिकारियों की नई सूची में जगह दी है।

खबरों के अनुसार बालकनाथ योगी, सुकबीर जौनापुरिया, सीआर चौधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजपीपाल, मुकेश दाधीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभु लाल सैनी, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बागड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भजन लाल शर्मा, दीया कुमारी, जगवीर चाबा, दामोदर अग्रवाल और मोतीलाल मीना को प्रदेश महासचिव घोषित किया गया है।

इसके साथ ही विजेंद्र पूनिया, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानु प्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, महेंद्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनंतराम विश्नोई, कृष्णा कटारा, पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री घोषित किया गया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष जबकि श्याम अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा की ओर से किये गये इस ऐलान से पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी विधानसभा और साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रोडमैप बनाने सहित कई अन्य मुद्दों पर काफी गहन चर्चा की गई।

भाजपा सूत्रों के अनुसार बैठक में केंद्र में नौ वर्षों के दौरान पार्टी की नीतियों को प्रचारित करने के लिए 30 मई को शुरू हुए और एक महीने तक चलने वाले महा जन संपर्क अभियान के बारे में भी फीडबैक लिया गया और साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा और विधानसभा चुनाव संबंधी सुझाव भी मांगे गए।

इस संबंध में जेपी नड्डा समेत राजस्थान भाजपा के तमाम शीर्ष नेताओं के बीच लगभग चार घंटे की मैराथन बैठक चली। इसके बाद जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों के संबंध में प्रत्येक पार्टी मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी।

इस बीच यह जानकारी भी सामने आयी कि बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को मुस्लिम समुदाय के शिक्षित वर्ग के अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने का काम सौंपा गया है।

Web Title: BJP election in Rajasthan Shankhnaad, announcement of new team, list of office bearers including 11 vice and 5 general secretaries announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे