लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बीच भाजपा राहत कार्य कर रही, विपक्ष पृथक-वास में है : नड्डा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता राहत कार्य में जुटे हुए हैं जबकि विपक्षी पार्टियां पृथक-वास में चली गयी हैं।

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सात साल पूरा होने के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, मंत्री और विधायक इस अवसर पर कोविड नियमों और लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करते हुए कम से कम दो गांवों के लोगों की सेवा करेंगे।

नड्डा ने दावा किया कि महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़े रहे जबकि विपक्षी नेता केवल डिजिटल तरीके से संवाददाता सम्मेलन करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भाजपा के कार्यकर्ता और नेता राहत कार्य चला रहे हैं जबकि विपक्षी दल कहीं नहीं दिख रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि एक लाख गांवों और बस्तियों में पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि आज जो लोग कोविड-19 रोधी टीके को लेकर शोर मचा रहे हैं पहले वह इन टीकों पर ही संदेह प्रकट कर रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ता वर्षगांठ को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मना रहे हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भाजपा ने केंद्र में पार्टी की सरकार की सातवीं वर्षगांठ को नहीं मनाने का फैसला किया है लेकिन देश भर में राहत सामग्री का वितरण करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos