लाइव न्यूज़ :

ममता को हराने के लिए भाजपा जमीनी स्तर पर कर रही काम, 83 फीसदी मतदान केंद्रों तक पहुंची पार्टी: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने राज्य के 83 प्रतिशत मतदान केंद्रों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है और अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के लगातार राज्य के दौरे से जहां कायर्कर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा वहीं इससे पार्टी के पक्ष में माहौल भी बनेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा ने अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने इस बार चुनाव में ‘‘एई बार बांग्ला, पारले सामना’’ (अब बंगाल की बारी है, रोक सको तो रोक लो) का नारा दिया है।

घोष ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों का दमखम समाप्त हो चुका है वहां इस बार के चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की सीधी टक्कर है।

उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी के कई नेता वहां घुटन महसूस कर रहे हैं और ‘‘स्वतंत्रता के लिए ऑक्सीजन’’ की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसके पास कई सारे ‘‘ऑक्सीजन सिलिंडर’’ हैं।

घोष ने बताया कि चुनाव अभियान के प्रभावी प्रबंधन के लिए भाजपा ने स्थानीय मुद्दों और उनकी विशेषताओं के अनुरूप राज्य को पांच क्षेत्रों में बांटा है। इनमें मेदिनीपुर, उत्तर बंगाल, कोलकाता, नबद्वीप और रढ़ बंगा(दक्षिण पश्चिम जिलों) शामिल है।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने राज्य में अपने दायरे का विस्तार करते हुए कुल 78,000 में से 65,000 मतदान केंद्रों तक अपनी पहुंच बना ली है।

उन्होंने कहा कि शाह और नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेता हर महीने राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह जी के हर महीने दौरा करने की संभावना है और उनकी उपस्थिति से कार्याकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा।’’

भले ही राज्य विधानसभा में भाजपा की मौजूदगी बेहद कम है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी दलों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा बंगाल में एक प्रमुख ताकत के रूप में उभरी। उसने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में 18 पर जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन