लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गजों को अपने साथ नहीं लेना चाहती है बीजेपी!

By संतोष ठाकुर | Updated: August 20, 2019 08:19 IST

हरियाणा बीजेपी का मानना है कि इससे राज्य नेतृत्व पर नकारात्मक असर हो सकता है. हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा, ''हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे और इस बार 75 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेंगे.'

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का काम भी राज्य में सभी जगह दिख रहा है. भाजपा पूरे राज्य में पहले स्थान पर है और हर जाति, धर्म और वर्ग के लोग भाजपा के साथ हैं.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को कांग्रेस के दिग्गजों की ओर से लगातार संदेश मिल रहे हैं कि वे उसमें शामिल होना हैं. वे बिना किसी तामझाम और टिकट पाने की इच्छा के बगैर दलबदल करने को तत्पर हैं, लेकिन भाजपा दूसरे दलों खासकर कांग्रेस से किसी भी दिग्गज को लेने को तैयार नहीं है.

पार्टी का मानना है कि इससे राज्य नेतृत्व पर नकारात्मक असर हो सकता है. हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा, ''हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे और इस बार 75 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेंगे.'' बराला ने 'लोकमत समाचार' से कहा, '' राज्य का लगभग हर बड़ा कांग्रेसी नेता भाजपा में आने को तैयार है, लेकिन हम किसी भी दूसरे दल के कद्दावर नेता को क्यों लें.''

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जाने के लिए भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम और काम है और देश की राजनीति के सबसे कुशल रणनीतिकार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का काम भी राज्य में सभी जगह दिख रहा है. ऐसे में दूसरे दलों के नेताओं का बोझ उठाने की जरूरत नहीं है.

कौन नहीं आना चाहते

क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा या उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा भाजपा में आने के लिए तैयार हैं, इसके जवाब में बराला ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि ये आने को तैयार हैं. सवाल यह है कि कौन तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे राज्य में पहले स्थान पर है और हर जाति, धर्म और वर्ग के लोग भाजपा के साथ हैं. इससे साफ है कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति सबका साथ, सबका विकास पर काम हो रहा है.

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल