लाइव न्यूज़ :

संविधान का सम्मान नहीं करती है भाजपा : कुमारी शैलजा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:34 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), पांच दिसंबर कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की इज्जत नहीं करती है।

कृषि कानून बनाने और फिर उन्हें वापस लिए जाने के संदर्भ में शैलजा ने कहा, ‘‘कभी कानून बना दिए तो कभी रद्द कर दिए। भाजपा कोई भी कानून बनाने से पहले न तो मंथन करती है और ना ही संबंधित वर्ग से बात करती। इसलिए चुनाव जीत लेने के बाद खुद ही रातों रात कानून बना दिए जाते हैं और जब चुनावी समय पास आता है और जनता को अपने विरूद्ध खड़ा देखते हैं तो उन्हें रद्द कर देते हैं। संविधान का इससे बड़ा मजाक नहीं बनाया जा सकता।’’

शैलजा आज एलआईसी रोड पर स्थित डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने आंबेडकर भवन एवं छात्रावास के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बने सभागार का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शैलजा ने कहा कि आंबेडकर ने जीवन को एक संदेश बनाकर राष्ट्र उत्थान के लिए काम किया इसलिए आज उनके जीवन रूपी संदेश के माध्यम से हमारा देश लगातार उन्नत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अपने आपको, अपने समाज, अपने राष्ट्र का उपर उठाने के लिए जरूरी है हर व्यक्ति शिक्षित बनें। इसी मकसद से छात्रावास और पुस्तकालयों का निर्माण करवाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह