लाइव न्यूज़ :

भाजपा ब्रिटिश शासकों की तरह लोगों को बांट रही है : बघेल

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:40 IST

Open in App

पुणे, 28 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश के लोगों को ब्रिटिश शासकों की तरह बांट रही है।

उन्होंने भाजपा शासित केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोरोना वायरस महामारी को लेकर जारी चेतावनी की ‘‘उपेक्षा’’ करने के लिए आलोचना की और कहा कि अगर उसने उनके सुझावों पर काम किया होता, तो कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती थी।

उन्होंने यहां कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा लोगों के मुद्दों की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस ने लोगों को कई अधिकार दिए। इसने स्वतंत्रता, संविधान, पंचायती राज, सूचना का अधिकार, किसानों, मजदूरों को अधिकार दिए... फिर भी वे पूछते रहते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने क्या किया।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उन्हें यह नहीं बताएं कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में क्या बनाए, अन्यथा मोदी सरकार उन्हें बेच देगी।’’

भाजपा का नाम लिए बगैर बघेल ने कहा, ‘‘वे ब्रिटिश शासकों की तरह बांटो एवं राज करो की नीति अपना रहे हैं। वे हिंदुओं एवं मुसलमानों को आपस में लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पहले हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और अब हमें चोरों के खिलाफ लड़ना है।’’

कोरोना वायरस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि जब महामारी फैली थी तो राहुल गांधी ने केंद्र को चेतावनी दी थी और उसे आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सुझावों की तरफ ध्यान नहीं दिया और देश भुगत रहा है। अगर उनकी बातें सुनी गई होतीं तो लोगों के जीवन एवं अन्य नुकसानों से बचा जा सकता था।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के इतिहास को जानें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos