लाइव न्यूज़ :

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा ने निकाय चुनावों में किया अच्छा प्रदर्शन : खट्टर

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कहा कि ‘‘विपरीत परिस्थितियों के बावजूद’’ परिणाम संतोषजनक रहा।

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा इन चुनावों में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, खट्टर ने कहा कि पार्टी ने ‘‘विपरीत परिस्थितियों के बावजूद’’ संतोषजनक प्रदर्शन किया है।

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या ‘‘विपरीत परिस्थिति’’ थी, लेकिन उनका संकेत इस ओर था कि चुनाव केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के बीच हुए।

पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में महापौर के चुनाव में भाजपा पंचकूला में ही जीतने में कामयाब हो पाई।

चुनाव नगर निगमों, रेवाड़ी नगरपालिका और सांपला, धारूहेड़ा तथा उकलाना निकाय समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए भी हुआ।

खट्टर ने कहा कि भाजपा ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 19 वार्डों पर ही जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कोविड महामारी के बीच विभिन्न तबकों के लिए अपनी सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया।

राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की कांग्रेस की मांग पर खट्टर ने कहा, ‘‘यदि हमने 36 वार्ड जीते हैं और कांग्रेस ने 19, तो क्या यह जनादेश नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी विधानसभा का सत्र बुलाने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह फरवरी या मार्च में अपने समय पर आयोजित होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा नए साल में पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ेगी, उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर हमने पंचायत चुनाव कभी पार्टी के चिह्न पर नहीं लड़ा है, फिर भी हम जब ये चुनाव आएंगे, तब फैसला करेंगे।’’

किसानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र पहले से ही किसानों से बात कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया