लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगों में जान गंवाने वाले आईबी अधिकारी के परिवार के लिये भाजपा ने कुछ नहीं किया: आप

By भाषा | Updated: March 27, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा ने पिछले साल यहां दंगों के दौरान जान गंवाने वाले खुफिया ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा के परिवार से बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन किया कुछ नहीं।

दिल्ली सरकार द्वारा शर्मा के भाई को नौकरी दिये जाने की घोषणा के एक दिन बाद पार्टी ने यह बात कही।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिये उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा जाएगा।

पूर्वी दिल्ली में बीते साल संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प होने के बाद 24 फरवरी को दंगे भड़क गए थे, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हुई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।

शर्मा का शव दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के निकट एक नाले से मिला था।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अंकित के परिवार को न केवल एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया, बल्कि उनके भाई को नौकरी देने की भी पेशकश की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल दो मार्च को शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

भारद्वाज ने आरोप लगाया, ''जब भी कोई हत्या होती है तो भाजपा उसे सांप्रदायिक रंग देकर लोगों के बीच नफरत फैलाने लगती है। लेकिन किसी की मदद के लिये कुछ नहीं करती। आम आदमी पार्टी जानना चाहती है कि भाजपा और केन्द्र सरकार ने दिवंगत अंकित शर्मा और उनके परिवार के लिये पिछले एक साल में क्या किया है। ''

उन्होंने कहा कि भाजपा ने शर्मा के परिवार से वादे तो बड़े-बड़े किये, लेकिन किया कुछ नहीं।

प्रवक्ता ने कहा कि आप भाजपा से मांग करती है कि वह बताए कि उसने परिवार के लिये क्या किया।

उन्होंने यह भी कहा कि ''अरविंद केजरीवाल सरकार ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान भारी नुकसान उठाने वाले 2,221 लोगों को मुआवजे के रूप में 26 करोड़ रुपये प्रदान किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos