लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान नहीं दिया : जयंत

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:17 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 23 दिसंबर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों से तरह-तरह के झूठे वादे किए।

जयंत ने चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर अलीगढ़ के इगलास में आयोजित सपा और रालोद की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की विराट विरासत को संभालने और देश के किसानों को सम्मान दिलाने के लिए आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे आज रात लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आएगी।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘इन लोगों ने चौधरी साहब को सम्मान नहीं दिया। इन लोगों ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों को तरह-तरह के झूठे वादे किये। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अमित शाह आए थे और उन्होंने घोषणा की थी कि हम किसानों के हित के लिए एक नया कोष स्थापित करेंगे और चौधरी चरण सिंह सम्मान योजना बनाएंगे। अमित शाह जी दूरबीन लगा कर देखिए, चौधरी चरण सिंह के नाम पर आपने एक भी योजना बनाई हो तो बताइए।"

इस रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी शामिल होना था लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण एहतियातन सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने के फैसले की वजह से वह इसमें शिरकत नहीं कर सके।

जयंत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी जी ने कहा था कि वर्ष 2022 तक हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे अब 2022 आने में सिर्फ आठ दिन बचे हैं। क्या किसी किसान की आय दोगुनी हुई है। योगी जी विज्ञापनों में कह रहे हैं कि किसान खुशहाल हो गए हैं और उनकी आय दोगुनी हो गई है। आज देश की प्रति व्यक्ति औसत आय 86659 रुपए है और उत्तर प्रदेश की मात्र 41023 रुपये है। यह आधी से भी कम है।’’

रालोद अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की पिछली सपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद की प्रगति दर औसतन 6.9 प्रतिशत थी जो योगी जी के राज में 1.9 प्रतिशत रह गई है। योगी बाबा के राज में उत्तर प्रदेश की वित्तीय हालत बहुत खराब हो चुकी है। साधारण किसान परिवार आज गुजारा नहीं कर सकता। हमारे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। वर्ष 2012 में 13 प्रतिशत युवा बेरोजगार थे लेकिन 2019 में वही आंकड़ा बढ़कर 67 प्रतिशत हो गया।’’

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा, ‘‘योगी जी कहते हैं कि हमने कानून व्यवस्था सुधार दी है लेकिन हालात यह है कि हमारे यहां हर दो घंटे में एक महिला से बलात्कार हो रहा है हर 90 मिनट में एक बच्ची से बलात्कार या अश्लील हरकतें हो रही हैं। योगी पर दंगा भड़काने का आरोप था और मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे वापस ले लिए। ऐसे मुख्यमंत्री आपको गुंडों से क्या छुटकारा दिलाएंगे।"

जयंत ने कहा, "नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में सपा और रालोद की सरकार बनने पर हम किसानों को शहीद का दर्जा देंगे और उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता भी देंगे।"

उन्होंने सरकार बनने पर किसानों को केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत दिए जाने वाले 6000 रुपये की ही तरह हर किसान को राज्य सरकार की तरफ से 12000 रुपए देने का भी वादा किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुपस्थिति में रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी ने संबोधित किया। पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। नौजवानों के साथ छलावा किया है। महंगाई बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ दी है।’’

शेरवानी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों को अधिकार और सम्मान दिलाने का काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत