लाइव न्यूज़ :

आप की बढ़ती लोकप्रियता से ‘हताश’ भाजपा केंद्रीय एजेंसियो का दुरुपयोग कर रही: चड्ढा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा ‘हताश’ हो गयी है और वह उत्तराखंड , पंजाब, गुजरात और गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आप के जज्बे को तोड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कर रही है।

चड्ढा का यह बयान तब आया है जब बुधवार को आप महासचिव पंकज गुप्ता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। आप धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले को ‘मनगढंत’ करार दे चुकी है।

चड्ढा ने कहा कि आप एजेंसी की प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगी लेकिन यह उसके नेताओं को परेशान करने की भाजपा की ‘राजनीतिक साजिश’ है।

यहां ईडी कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि देश में आप के बढ़ते ग्राफ और उसके राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढती लोकप्रियता से ‘घबरायी’ भाजपा (केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से) ‘‘पार्टी को नोटिस भेजकर हमारी छवि खराब कर रही है।’’

आप प्रवक्ता ने कहा, ‘ आप ने हरेक पैसा कई बार जांच से गुजरने के बाद ग्रहण किया और उसमें तनिक भी गड़बड़ी नहीं मिली। ये सारी जांच धराशायी हो जाएंगी क्योंकि ये हमें धमकाने के हथकंडे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा हताश है कि वह चुनावी रूप से आप का सफाया नहीं कर पायी, इसलिए वह हमारा चरित्र हनन करने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध के तौर पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है