लाइव न्यूज़ :

विधायक के व्यवहार के लिये विधानसभा में भाजपा के उपनेता ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:36 IST

Open in App

जयपुर, तीन मार्च राजस्थान विधानसभा में भाजपा के उपनेता द्वारा पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री के व्यवहार के लिये सदन में माफी मांगने के बाद भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि देवनानी सोमवार को जयपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की धरने के दौरान कथित पिटाई के मुद्दे को उठाने के लिये विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंच गये थे, जिसके बाद अध्यक्ष सी पी जोशी ने उनके सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर एक दिन के लिए रोक लगा दी थी और कहा था कि व्यवहार के प्रति माफी नहीं मांगने तक यह रोक जारी रहेगी।

बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई भाजपा के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा, ‘‘हम अध्यक्ष से माफी मांगते है... हम चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही चले। देवनानी गुस्से में अध्यक्ष के समक्ष चले गये थे, जो सही नहीं था। यदि अध्यक्ष हमारी रक्षा नहीं करेंगे तो हम कहां जायेंगे।’’

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि देवनानी का व्यवहार गलत था, वह मुद्दे को उस समय उठा रहे थे जब अध्यक्ष सदन में अपनी बात रख रहे थे। जोशी ने कहा कि यह गलत परम्परा स्थापित करता है और वरिष्ठ विधायकों को इस तरह के व्यवहार पर आपत्ति जतानी चाहिए थी।

इसके बाद, प्रश्नकाल शुरू हुआ।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भाजपा विधायक देवनानी को सदन की कार्यवाही से बाहर करने के बाद भाजपा के सभी विधायकों ने कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए