लाइव न्यूज़ :

एमसीडी के 1.25 लाख कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के आप के दावे का भाजपा ने किया खंडन

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि तीनों नगर निगमों के 1.25 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं जबकि भाजपा ने इसे ‘गढ़ी हुई कहानी’ बताते हुए कहा कि नगर निगमों के कर्मचारी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) का नेतृत्व भाजपा के मेयर कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली सरकार को बदनाम कर नगर निगमों के कर्मचारियों को वेतन देने के नाम पर राजनीति कर रही है ।

एनडीएमसी के कर्मचारियों का एक धड़ा वेतन भुगतान नहीं रोकने के कारण हड़ताल पर है।

आप के नेता दुर्गेश पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज तीनों नगर निगमों के 1.25 लाख कर्मचारी बकाया वेतन की मांग पर हड़ताल पर हैं, सारे कार्यालय बंद हैं और समस्त कार्य ठप हो गया है।’’

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा , ‘‘हम आश्चर्यचकित हैं और यह देखकर क्षुब्ध हैं कि आप के नेता दुर्गेश पाठक ने एमसीडी के बारे में मिथ्या बातें कही। तीनों एमसीडी के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने का पाठक का दावा झूठा है क्योंकि दिल्ली में निगम के कर्मचारियों ने रोजाना की तरह कामकाज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे