लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में अतिरिक्त केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:20 IST

Open in App

जयपुर, 12 अप्रैल भाजपा ने राजस्थान में तीन विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को होने वाले उपचुनाव में अतिरिक्त केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाने की सोमवार को मांग की।

विपक्षी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अतिरिक्त चुनाव आयुक्त कृष्ण कुणाल से मुलाकात कर उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ दल के द्वारा चुनाव जीतने के लिए बूथ कैप्चरिंग, अशांति फैलाने, मतदाताओं को मतदान करने से रोकने, उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने हेतु डराने-धमकाने की पूर्णतया आशंका व्यक्त करते हुए अतिरिक्त केन्द्रीय सुरक्षा बल लगाने की मांग की है।

राजस्थान के सुजानगढ (चूरू), सहाडा (भीलवाडा), औ राजसमंद में उपचुनाव के लिये मतदान 17 अप्रैल को होगा।

भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि राज्य की सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की गई है।

इधर राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने नाथद्वारा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर उनका घेराव करने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि राजनीति दृष्टि से इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं था।

यहां पार्टी ने निष्पक्ष चुनाव के लिये तीनों उपचुनाव के सभी बूथों पर अतिरिक्त केन्द्रीय सुरक्षा बल की व्यवस्था की मांग की है ताकि राजस्थान में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल