लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के निलंबन की मांग की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:35 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च महाराष्ट्र की एक अदालत द्वारा मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को अंतरिम जमानत देने से इनकार करने के बाद शनिवार को विपक्षी भाजपा ने वाजे को पुलिस बल से निलंबित करने की मांग की। वाजे मनसुख हिरन हत्या मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

राज्य की ‍विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर ने एक बयान में कहा, ''सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे यदि निर्दोष हैं तो उन्हें अदालत नहीं जाना चाहिये था। इसका मतलब है कि कोई ठोस कारण रहा होगा कि सत्र अदालत ने वाजे की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी।''

भाजपा नेता अतुल भटखलकर ने कहा कि वाजे को आभास हो गया है कि उनका हाल भी अतीत में बलि का बकरा बनाए गए कुछ अधिकारियों की तरह हो सकता है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक सत्र अदलत ने शुक्रवार को वाजे को अंतरिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ सबूत और दस्तावेज मौजूद है।

हिरन की पत्नी ने अपने पति की रहस्यमय मौत में वाजे की संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसके बाद बुधवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा से उनका तबादला कर दिया गया था।

गौरतलब है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक से लदी कार मिली थी। कार के मालिक बताए गए हिरन ने दावा किया था कि एक सप्ताह पहले उनकी यह कार चोरी हो गई थी, लेकिन पांच मार्च को हिरन का शव मिलने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो