लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने विधायक घोघरा को बर्खास्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:01 IST

Open in App

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में डूंगरपुर विधायक और युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा को विधायक पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा और विधायक वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां विभानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी से मिलकर इस बारे में एक ज्ञापन उन्हें सौंपा।

विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में शर्मा ने कहा कि घोघरा ने अमर्यादित भाषा बोलकर संविधान व लोकतंत्र का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जब घोघरा ने विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली थी तो संविधान का पालन करने को कहा था लेकिन उन्होने अब जिन शब्दो का प्रयोग किया गया वह अनुचित व असंवैधानिक है।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को राजभवन के बाहर कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घोघरा ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राज्यपाल पर कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसके विरोध में भाजपा पदाधिकारियों ने अशोक नगर थाने में एक परिवाद भी दायर किया था।

इस बीच पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा पर शिक्षा विभाग में कोई रूचि नही होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने किसी बात को सोचे समझे बिना स्कूल खोलने के आदेश दिये।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूल खोलने के बारे में शिक्षक व अभिभावक संगठनों के साथ बैठकर निर्णय करते तो बेहतर होता, कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना सभी बता रहे हैं ऐसे में जल्दबाजी करना अनुचित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच