लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने महाराष्ट्र के मंत्री गडख के इस्तीफे की मांग की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:16 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के मंत्री शंकरराव गडख के कथित तौर पर सहायक रहे 27 वर्षीय व्यक्ति की ‘आत्महत्या’ के मामले में उनके (मंत्री के) इस्तीफे की बुधवार को मांग की।

जल संरक्षण विभाग संभालने वाले शिवसेना नेता गडख ने आत्महत्या मामले से कोई लेना देना होने से इनकार किया और कहा कि दिवंगत प्रतीक बालासाहेब काले ने कभी उनके लिए काम नहीं किया।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा कि काले ने 30 अक्टूबर को कथित रूप से आत्महत्या करने से पहले साझा किए गए एक वीडियो में मंत्री, उनकी पत्नी और उनके भाई विजय गडख के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा कि अहमदनगर पुलिस ने काले द्वारा उल्लेखित सात अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन प्राथमिकी में मंत्री और अन्य दो का नाम भी नहीं लिया।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे या तो गडख को इस्तीफा देने के लिए कहें या उन्हें उनके पद से हटा दें। अन्यथा भाजपा सीबीआई जांच की मांग करेगी।’’

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि काले के बयान के अनुसार, वह सात साल से गडख के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘काले ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है, इसकी जांच होनी चाहिए।’’

इस बीच गडख ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उपाध्याय द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। काले मेरे भाई द्वारा संचालित यशवंतराव चव्हाण डेंटल कॉलेज के कर्मचारी थे। मेरा कॉलेज से कोई लेना-देना नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रतीक काले मेरे पीए भी नहीं थे। मेरी खुद की मांग है कि उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू