लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने मंत्री के वायरल ओडियो क्लिप की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:23 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवम्बर विप क्षी दल भाजपा ने सोशल मीडिया में वायरल राजस्थान के खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना की पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणी वाले ऑडियो क्लिप के मामले में जांच की मांग की है।

इस कथित ऑडियो क्लिप में मंत्री और कार्यकर्ता राजू गुर्जर के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत बतायी जा रही है। कथित ऑडियो क्लिप में मंत्री बूंदी में पंचायत चुनाव लड़ने की कार्यकर्ता की इच्छा पर नाराजगी जाहिर करते हुए और बाद में चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए सुने जा सकते हैं। इसमें अंत में जातिसूचक टिप्पणी की गई है।

चांदना से वायरल हुए ओडियो क्लिप के बारे सम्पर्क नहीं किया जा सका जबकि विपक्षी भाजपा ने मामले में जांच की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि मामले में जांच का आदेश दिया जाना चाहिए और यदि यह मंत्री की आवाज है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ता राजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मंत्री ने पंचायत समिति चुनाव का टिकट मांगने पर 8 नवंबर को फोन पर धमकाया था।

गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'मैं पिछले 17 वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहा था और बूंदी के नैनवा से वार्ड 5 से पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए टिकट की मांग कर रहा था। मैंने मंत्री को टिकट के बारे मे जानकारी के लिये मोबाइल पर संदेश भेजा था जिसपर मंत्री ने फोन करके धमकाया।

गुर्जर अब एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और नैनवा में दूसरे चरण का मतदान 27 नवंबर को होगा।

चांदना हिंडोली (बूंदी) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?