लाइव न्यूज़ :

पंजाब में ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए भाजपा ने रेल मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवम्बर पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में किसानों के आंदोलन के कारण माल और यात्री ट्रेनों के निलंबन को लेकर बृहस्पतिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और त्योहारों के मौसम में ‘‘पंजाबियों के समक्ष विकट परिस्थितियों’’ को समाप्त करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की।

गोयल को सौंपे एक पत्र में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस मुद्दे को लेकर राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम तत्काल प्रभाव से माल और यात्री ट्रेनों को फिर से चलाने के लिए सुरक्षा का जिम्मा राज्य सरकार से लेकर इसका समाधान करने का आपके कार्यालय से अनुरोध करते हैं। आम आदमी आर्थिक संकट में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में उद्योग और वाणिज्य लगभग बंद हो गए हैं और इस आर्थिक संकट के परिणामों से राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ टूट जाएगी। पंजाब का उद्योग और वाणिज्य समाज के एक बड़े हिस्से को रोजगार प्रदान करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’’

शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए उर्वरक और कीटनाशकों की कमी एक बहुत बड़ी समस्या बन रही है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से भी तत्काल यह आश्वासन देने का अनुरोध किया कि माल और यात्री ट्रेनों का संचालन तुरंत प्रभाव से शुरू होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह