लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने आप विधायक भारती को अयोग्य ठहराये जाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 23, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को एक हमले के सिलसिले में दो साल के कैद की सजा सुनाये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उन्हें दिल्ली विधानसभा से अयोग्य करार दिये जाने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा है कि वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सुरक्षाकर्मियों पर 2016 में हमले के मामले में आप विधायक को दो साल के कैद की सजा सुनायी गयी है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारती को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

दिल्ली की एक अदालत ने एम्स के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने संबंधी 2016 में दर्ज एक मामले में शनिवार को भारती को दो साल के कारावास की सजा सुनाई।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार पांडे ने आप नेता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भारती को आम आदमी पार्टी से तुरंत निष्कासित कर देना चाहिए।

बहरहाल, मालवीय नगर से विधायक भारती को जमानत दे दी गई, ताकि वह मामले में दोषी ठहराये जाने और जेल की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दायर कर सकें।

इस मामले के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा, ‘‘मैंने मामले में कानूनी राय मांगी है और तदनुसार तथा कानून के तहत फैसला लिया जायेगा।’’

इस बीच भारती ने एक बयान में कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर ‘‘पूरा विश्वास’’ है और वह अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने जा रहे है।

आप ने एक बयान में कहा, ‘‘हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हालांकि, हमें लगता है कि इस मामले में सोमनाथ भारती के साथ अन्याय हुआ है।”

पार्टी ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि अपीलीय स्तर पर उनके साथ न्याय किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर