लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने रीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:07 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित धांधली की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने की मांग की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की मांग है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रीट परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश करें और शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा को बर्खास्त करें या फिर नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री को खुद अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये।’’

राज्य की कांग्रेस सरकार पर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए पूनियां ने कहा , ‘‘राज्य सरकार पेपर लीक नहीं होने की बात कह रही है, अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो सरकार ने इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित क्यों किया? क्या सरकार की यह कार्रवाई रीट पेपर धांधली को प्रमाणित नहीं कर रही? रीट पेपर साढे़ आठ बजे लीक हो जाता है, जो बड़ी अनियमितता है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘रीट पेपर लीक धांधली का मास्टरमाइंड बत्ती लाल मीणा कांग्रेस का पंजीकृत कार्यकर्ता है जिसकी डोटासरा सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर चल रही है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत सरकार वादाखिलाफी के लिये जानी जाती है, जिससे किसानों-युवाओं के साथ धोखा किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा रीट परीक्षा मामले को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन करेगा और युवाओं को न्याय नहीं मिलने तक भाजपा लगातार आंदोलन के जरिये आवाज उठाती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी