लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 'सड़कें कैटरीना कैफ के गाल जैसी' कहने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:14 IST

Open in App

जयपुर, 25 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभिनेत्री हेमा मालिनी और कैटरीना कैफ के गालों की तुलना सड़कों से करने वाले राजस्थान के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढा ने झुंझुनूं जिले के एक गांव में एक शिविर के दौरान अधिकारियों को कहा था कि सड़कों को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गालों की तरह बनाया जाना चाहिए।

गुढा ने उससे पहले अभिनेत्री हेमा मालिनी का भी नाम लिया था और कहा था कि सड़क हेमा मालिनी के गाल की तरह होनी चाहिए लेकिन फिर उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी बूढी हो गईं और जनता से पूछा कि आजकल कौन-सी अभिनेत्री है, तब इस लोगों ने कैटरीना कैफ का नाम लिया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मंत्री बनने के बाद में महिला शक्ति के ऊपर इस तरीके की अभद्र टिप्पणी करना, मेरे ख्याल से अशोभनीय है । मुख्यमंत्री को संवेदनशीलता के साथ कठोरता से कदम उठाने चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि गुढ़ा उन 15 विधायकों में से हैं जिन्हें इसी सप्ताह मंत्रिपरिषद पुनर्गठन के तहत मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। गुढ़ा एवं पांच अन्य विधायक बसपा की टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?