लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चुनाव आयोग से ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: March 19, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च भाजपा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनके इस आरोप के लिए कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव आयोग को प्रभावित कर सकते हैं।

भाजपा ने साथ ही बनर्जी पर यह भी आरोप लगाया कि वह शाह के खिलाफ ‘‘झूठे आरोप लगाने का अभियान चला रही हैं।’’

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और आयोग को बनर्जी द्वारा 16 मार्च को बांकुरा में एक रैली में दिये भाषण का एक हिस्सा प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने शाह पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘चुनाव आयोग को कौन चला रहा है, अमित शाह, क्या आप चुनाव आयोग को चला रहे हैं?’’

भाजपा ने उल्लेख किया, बनर्जी ने आरोप लगाया था कि वह कोलकाता में बैठकर षड्यंत्र रच रहे थे।

भाजपा ने बनर्जी के भाषण की और जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘उपर्युक्त उल्लेखित उदाहरण झूठे, तथ्यहीन, अपमानजनक आरोप के हैं और कानून के किसी आधार या तथ्य के लगाये गए हैं। अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गलत सूचना फैलाना और इस तरह से मतदाताओं को गलत तरीके से प्रभावित करना है।’’

भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा दंडात्मक या सुधारात्मक कार्रवाई के किसी भी डर के अभाव में, राजनीतिक विमर्श और बनर्जी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा ने न केवल चुनावी माहौल को खराब कर दिया है, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मौखिक और शारीरिक हिंसा, दोनों का सहारा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।’’

भाजपा की ओर से कहा गया, ‘‘हम चुनाव आयोग से अनुरोध करते हैं कि वह ममता बनर्जी को आगे भाषण करने से से रोके। उनके वर्तमान और पूर्व के उनके उन व्यवहार के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करे जो कि चुनाव आदर्श संहिता का उल्लंघन करके किया गया है, अन्यथा यह चुनावी माहौल को बिगाड़ सकता है।’’

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और देबश्री चौधरी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में बूथों के अंदर पीठासीन और मतदान अधिकारियों के साथ केंद्रीय बलों की तैनाती की भी मांग की।

भाजपा ने कहा कि उन्हें मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी भी सौंपी जानी चाहिए और मतदान के दिन किसी भी बड़े राजनीतिक हिंसा को नियंत्रित करने के लिए मतदान के दिन गश्त करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

उसने कहा, ‘‘इससे न केवल फर्जी मतदान, राजनीतिक हिंसा को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या पर भी रोक लगेगी तथा भारतीय निर्वाचन प्रणाली में मतदाताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया