जम्मू कश्मीर में जानबूझकर विधानसभा चुनाव टाल रही भाजपा: मीर

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:41 IST2021-11-16T20:41:56+5:302021-11-16T20:41:56+5:30

BJP deliberately postponing assembly elections in J&K: Mir | जम्मू कश्मीर में जानबूझकर विधानसभा चुनाव टाल रही भाजपा: मीर

जम्मू कश्मीर में जानबूझकर विधानसभा चुनाव टाल रही भाजपा: मीर

जम्मू, 16 नवंबर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी ए मीर ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर केंद्र शासित क्षेत्र में विधानसभा चुनाव टाल रही है, क्योंकि उसे डर है कि उसकी जनविरोधी नीतियों के चलते मतदाता उसे नकार देंगे।

मीर ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर “कर आतंकवाद के जरिये आम जनता को लूटने” का आरोप लगाया और कहा कि बहुलतावादी समाज के लिए घृणा की राजनीति खतरनाक है। मीर ने रियासी जिले में संवाददाताओं से कहा, “जहां तक हमारे आकलन की बात है, भाजपा को आने वाले दिनों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें भी यह पता है। वे परिसीमन की प्रकिया के पीछे छुपकर जानबूझकर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को टाल रहे हैं और लोकप्रिय सरकार नहीं बनने दे रहे हैं।”

तेल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आयोजित ‘जन जागरण अभियान’ के तहत मीर ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

उन्होंने कहा, “वे (भाजपा नेतृत्व) जानते हैं कि लोग उनकी नीतियों से नाराज हैं और उन्हें हिमाचल प्रदेश में (जहां भाजपा उपचुनाव हार गयी) इसकी बानगी देखने को मिल गई है। डबल इंजन की सरकार के बावजूद वे हार गए। जम्मू कश्मीर के मतदाता इस सरकार को इसकी किये की सजा देने का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP deliberately postponing assembly elections in J&K: Mir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे