लाइव न्यूज़ :

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला चुनाव आयोग से, भवानीपुर में निष्पक्ष चुनाव के लिए कदम उठाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात की और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कई कदम उठाने की मांग की।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने यह आरोप भी लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस उसके समर्थकों के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी ने निर्वाचन आयोग से यह आग्रह भी किया कि मतदान वाले दिन 30 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाई जाए तथा केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए ताकि आयोग के दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित हो सके।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्तार अब्बास नकवी और अनुराग ठाकुर भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

यादव ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष पर पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए हमले की घटना का हवाला भी दिया।

आयोग को दिए प्रतिवेदन में भाजपा ने आग्रह किया कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ाई जाए।

उसने यह भी कहा कि केंद्रीय पुलिस बलों की कम से कम 40 कंपनियां तैनात की जाएं ताकि भवानीपुर के हर बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो सके।

उसने मांग की है कि स्थानीय पुलिस या होमगार्ड की ड्यूटी नहीं लगाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह