लाइव न्यूज़ :

भाटपारा हिंसाः भाजपा ने कहा, वहां लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि पुलिस में उनका भरोसा खत्म हो गया

By भाषा | Updated: June 25, 2019 20:35 IST

शाह को रिपोर्ट सौंपने के बाद अहलुवालिया ने अलग-अलग समुदायों से जुड़े दो समूहों के बीच हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। अहलुवालिया ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘वहां लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि पुलिस में उनका भरोसा खत्म हो गया। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है या भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को इलाके में जाने से रोकने की कोशिश की और धारा 144 लागू होने के कारण उन्हें हवाईअड्डे पर रोक दिया।अहलुवालिया ने कहा कि रिपोर्ट में उन्होंने हिंसा प्रभावितों को वित्तीय मदद और उनके बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। 

लोकसभा सदस्य एस एस अहलुवालिया के नेतृत्व वाले भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के भाटपारा इलाके में हिंसा पर अपनी रिपोर्ट सौंपी और आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस भेदभावपूर्ण तरीके से काम कर रही है।

दल में सांसद सत्यपाल सिंह और बी डी राम भी थे। दोनों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं। यह दल शनिवार को भाटपारा गया था। उत्तरी 24 परगना जिले के इस शहर में बृहस्पतिवार को झड़पों में दो लोगों की मौत हो गयी थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।

शाह को रिपोर्ट सौंपने के बाद अहलुवालिया ने अलग-अलग समुदायों से जुड़े दो समूहों के बीच हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। अहलुवालिया ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘वहां लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि पुलिस में उनका भरोसा खत्म हो गया। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है या भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती है।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को इलाके में जाने से रोकने की कोशिश की और धारा 144 लागू होने के कारण उन्हें हवाईअड्डे पर रोक दिया। अहलुवालिया ने कहा कि रिपोर्ट में उन्होंने हिंसा प्रभावितों को वित्तीय मदद और उनके बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है