लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर भाजपा ने राकांपा को हराया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:03 IST

Open in App

पुणे, दो मई महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी को झटका देते हुए पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार समाधान आवताडे ने राकांपा उम्मीदवार को 3700 मतों के अंतर से हराया।

आवताडे ने राकांपा के दिवंगत विधायक भारत भालके के बेटे भगीरथ भालके को हराया। महाराष्ट्र विकास आघाड़ी गठबंधन ने भगीरथ भालके को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना, कांग्रेस के साथ राकांपा भी भागीदार है।

जिला निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक आवताडे ने भालके को 3733 मतों से हराया। आवताडे को 1,09,450 मत मिले जबकि भालके को 1,05,717 मत मिले।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कोविड-19 के मद्देनजर जमावड़े पर पाबंदी के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता पंढरपुर में जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित