लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद की नौ सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किये उम्‍मीदवार

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:43 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नौ उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव और मुख्‍यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्‍ताक्षर से जारी सूची सोमवार को उत्‍तर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने यहां मीडिया से साझा की।

जारी सूची के अनुसार भाजपा ने लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी खंड स्‍नातक से केदार नाथ सिंह, आगरा खंड स्‍नातक से डाक्‍टर मानवेंद्र प्रताप सिंह, मेरठ खंड स्‍नातक से दिनेश कुमार गोयल, इलाहाबाद-झांसी खंड स्‍नातक क्षेत्र से डाक्‍टर यज्ञदत्‍त शर्मा तथा लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से उमेश द्विवेदी, आगरा खंड शिक्षक से डाक्‍टर दिनेश चंद्र वशिष्‍ठ, मेरठ खंड शिक्षक से श्रीशचंद्र शर्मा और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से डाक्‍टर हरि सिंह ढिल्‍लो को अपना उम्‍मीदवार घोषित किया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार विधान परिषद सदस्‍य के लिए खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर आने वाले 1 दिसंबर को मतदान होगा। पिछले पांच नवंबर से इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 12 नवंबर तक चलेगी। 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 17 नवंबर को नामांकन वापसी की तारीख तय की गई है। तीन दिसंबर को इस चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह