लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से ज्यादा है बसपा के पास संपत्ति, बीजेपी टॉप पर, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2022 19:11 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के पास सबसे अधिक संपत्ति है। बीजेपी के पास 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद मायावती की बीएसपी के पास 698.33 करोड़ रुपये और कांग्रेस के पास 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के पास 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति हैBSP के पास 698.33 करोड़, कांग्रेस के पास 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति

लखनऊ: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी एक रिपोर्ट को जारी किया है। इस रिपोर्ट में सियासी दलों की संपत्ति को लेकर विवरण दिया गया है। एडीआर ने 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

बीजेपी के पास 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के पास सबसे अधिक संपत्ति है। बीजेपी के पास 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद मायावती की बीएसपी के पास 698.33 करोड़ रुपये और कांग्रेस के पास 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पार्टियों ने स्वयं अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।

वित्तीय वर्ष 2019- 20 के दौरान का है आंकड़ा

एडीआर के विश्लेषण की मानें तो वित्तीय वर्ष 2019- 20 के दौरान सात राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति क्रमशः 6,988.57 करोड़ रुपये और 2,129.38 करोड़ रुपये थी। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि सात राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति भाजपा ने घोषित की थी। इसके बाद बसपा और कांग्रेस का नंबर आता है। 

क्षेत्रीय दलों में सबसे अमीर है अखिलेश की समाजवादी पार्टी

वहीं, 44 क्षेत्रीय दलों में से टॉप 10 पार्टियों की संपत्ति 2028.715 करोड़ रुपये थी। वित्तीय वर्ष 2019-20 में क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी द्वारा सबसे अधिक संपत्ति 563.47 करोड़ रुपये (26.46 प्रतिशत) घोषित की गई, इसके बाद टीआरएस ने 301.47 करोड़ रुपये और अन्नाद्रमुक ने 267.61 करोड़ रुपये की घोषणा की।

दलों द्वारा घोषित फिक्स्ड डिपोजिट के रूप में कुल संपत्ति

वित्तीय वर्ष 2019-20 में क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति में फिक्स्ड डिपोजिट/एफडीआर के रूप में 1,639.51 करोड़ रुपये (76.99 प्रतिशत) दिखाए गए। वित्तीय वर्ष के लिए एफडीआर/फिक्स्ड डिपोजिट श्रेणी के तहत बीजेपी और बसपा ने क्रमशः 3,253.00 करोड़ रुपये और 618.86 करोड़ रुपये, जबकि कांग्रेस ने 240.90 करोड़ रुपये घोषित किए। 

 

टॅग्स :ADRबीएसपीbspBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल