लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: शिंदे सरकार में शामिल होगी बीजेपी, अमित शाह ने ट्विटर पर दी जानकारी, फड़नवीस होंगे डिप्टी सीएम

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2022 19:38 IST

शिंदे की सरकार में बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस डिप्टी सीएम बनेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शपथ से ठीक पहले भाजपा के सरकार में शामिल होने की ट्विटर पर जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे की सरकार में बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस डिप्टी सीएम बनेंगेइससे पहले बीजेपी नेता ने कहा था सरकार में शामिल नहीं होंगे, बाहर से समर्थन करेंगेबीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सरकार में शामिल होने का लिया फैसला

मुंबई: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ से ठीक पहले बीजेपी ने निर्णय लिया है कि वह शिंदे सरकार में शामिल होगी। शिंदे की सरकार में बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस डिप्टी सीएम बनेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शपथ से ठीक पहले ट्वीट किया, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फड़नवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूँ। 

भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फड़नवीस शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फड़नवीस शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार का हिस्सा बनना चाहिए। इसलिए, उनसे व्यक्तिगत अनुरोध किया और केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।"

इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पद की घोषणा करते हुए एकनाथ शिंदे का नाम लिया और यह कहा कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। वे शिंदे सरकार का बाहर से समर्थन करेंगे। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं