लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बक्सर से काट दिया टिकट, तेलंगाना राज्यपाल बन सकते हैं अश्विनी कुमार चौबे!
By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2024 17:33 IST2024-06-19T17:32:16+5:302024-06-19T17:33:52+5:30
संसदीय चुनाव में भाजपा को अपेक्षित नतीजे मिले। पहले चार सांसद थे, अब आठ सांसद हैं। केन्द्र सरकार ने अश्विनी चौबे को राज्यपाल बनाकर भेजने का फैसला किया है।

file photo
पटनाः लोकसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा बेटिकट किए गए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किये जाने की चर्चाओं ने जोर पकड लिया है। सूत्रों की मानें तो अश्विनी कुमार चौबे को राज्यपाल नियुक्त किये जाने की तौयारी है। अभी तेलंगाना में राज्यपाल का पद खाली है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति के रूप में अश्विनी चौबे को जाना जाता है। अश्विनी चौबे ने अयोध्या राम मंदिर की निर्माण प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी योजना तेलंगाना में सत्ता में आने के उद्देश्य से बनाई गई थी।
तेलंगाना में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने पूरी कोशिश की है। हालांकि, राज्य में कांग्रेस और बीआरएस के बाद भाजपा तीसरे स्थान पर रही। लेकिन संसदीय चुनाव में भाजपा को अपेक्षित नतीजे मिले। पहले चार सांसद थे, अब आठ सांसद हैं। सूत्रों की मानें तो केन्द्र सरकार ने अश्विनी चौबे को राज्यपाल बनाकर भेजने का फैसला किया है।
दूसरी ओर, संयुक्त राज्य आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री रहे नल्लारी किरण कुमार रेड्डी के नाम पर भी तेलंगाना के राज्यपाल पद के लिए विचार किया जा रहा है। हालांकि यह भी चर्चा है कि उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।